कोरिया। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी यह सक्रियता और संवेदनशीलता जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कलेक्टर ने खरवत चौक, सरडी तिराहा और महोरा पेट्रोल पंप जैसे चिन्हित तीन ब्लैक स्पॉट पर रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर और प्रकाश व्यवस्था जैसे सुरक्षा उपाय समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आठ ग्रे स्पॉट का तकनीकी परीक्षण कर सुधार प्रस्ताव मांगा है।
यातायात को सुगम बनाने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा का जोन निर्धारण करने और साप्ताहिक बाजारों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए भी उन्होंने पंचायत और पशुपालन विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा है।

रुक्तिमा यादव कलेक्टर कोरिया


घायलों की मदद के लिए ‘राहवीर योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि गोल्डन ऑवर में मदद करने वाले को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत योजना में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी लंबित मामलों को जल्द ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक कसावट और जनहित के प्रति कलेक्टर का यह प्रयास सराहनीय है।

Spread the love