कोरिया, 31 मई (News Bureau):
जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज आंधी-तूफान की स्थिति को देखते हुए कोरिया कलेक्टर  रोक्तिमा यादव ने अनुकरणीय प्रशासनिक सजगता दिखाई है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की भावुक व जरूरी अपील की है। आपदा की स्थिति बनने से पहले ही नागरिकों को जागरूक करने के पहल की जा रही है।

*असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाने की दी सलाह*
कलेक्टर  रोक्तिमा यादव ने खराब मौसम, तेज आंधी-तूफान एवं वर्षा के दौरान नागरिकों को विशेष हिदायत दी है कि वे पेड़ों तथा अन्य असुरक्षित ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। उन्होंने अपनी प्रशासनिक दूरदर्शिता का परिचय देते हुए विशेष रूप से बिजली के ट्रांसफार्मर, खंभों, जर्जर मकानों एवं कमजोर दीवारों के आसपास न रुकने तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अनहोनी या दुर्घटना की आशंका को शून्य किया जा सके।

*कलेक्टर  रोक्तिमा यादव ने कहा:
“सतर्कता एवं सावधानी ही प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। नागरिकों के सहयोग और जागरूकता से ही हम किसी भी अप्रिय घटना को रोक सकते हैं। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।”


सड़क सुरक्षा को लेकर भी दिखाई गंभीरता
कलेक्टर ने न केवल मौसम से जनहानि रोकने बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी वाहन चालकों से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं और शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।*

कलेक्टर की इस समय रहते की गई अपील और तत्परता ने यह साबित किया है कि जिला प्रशासन संकट के समय नागरिकों के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।



कलेक्टर की ‘सुरक्षा गाइडलाइन’

पेड़ों और जर्जर दीवारों से दूर रहें:
तेज आंधी-तूफान के समय किसी भी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर दीवार का सहारा न लें।

अनावश्यक बाहर न निकलें:

मौसम खराब होने पर घरों के भीतर ही सुरक्षित रहें।
सड़क सुरक्षा अनिवार्य: हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव से पूरी तरह बचें।

प्रशासनिक तत्परता: आपदा से पहले ही जनता को सचेत कर  स्वयं कलेक्टर जागरूकता के सजग रहने के लिए पहल की है

Spread the love