कलेक्टर कोरिया निरीक्षण करते हुए जिला अधिकारियों के साथ



कोरिया। जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों का कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज औचक निरीक्षण किया। जिले के कुल 161 गाँवों में यह सर्वे होना है, जिसमें बैकुंठपुर के 73, पटना के 48, सोनहत के 9 और बचरा पोंडी के 31 गाँव शामिल हैं।

सर्वे का कार्य गाँवों के युवाओं द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वेयर खेतों में जाकर फसल और भूमि का निरीक्षण कर ऑनलाइन डाटा अपलोड कर रहे हैं। सभी गाँवों में सर्वेयर नियुक्त हो चुके हैं और प्रारंभिक स्तर पर कार्य भी शुरू हो गया है।

आज कलेक्टर त्रिपाठी ने तहसील पटना के ग्राम करजी पहुँचकर सर्वे की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम दीपिका नेताम और तहसीलदार प्रतीक जायसवाल को निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सर्वेयर भी नियुक्त किए जाएं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो और आंकलन पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण व वास्तविक तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल सर्वे किसानों को बेहतर सुविधाएँ और योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार साबित होगा, इसलिए इसे गंभीरता से संपादित किया जाए।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love