
कोरिया, 19 अगस्त 2025।
रजत जयंती 2025 के अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जेम (GeM) पोर्टल आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैकुंठपुर से प्राप्त हुई है।
यह कार्यशाला 22 अगस्त 2025, प्रातः 11 बजे जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में आयोजित होगी। इसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा एम.एस.एम.ई. (MSME) विक्रेता शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य विभागीय खरीद-फरोख्त और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
समस्त विभाग प्रमुखों एवं एम.एस.एम.ई. विक्रेताओं से समय पर कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
