आरोपी



कोरिया। 18 अगस्त 2025।
जिले की कोरिया पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा किया है। थाना चरचा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शमीम खान (उम्र 42 वर्ष), निवासी नरसिंहपुर मझगंवा, थाना बैकुन्ठपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने षड्यंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से भूमि विक्रय के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम ठगी थी।

23 अप्रैल 2025 को प्रार्थिया सुनीता गुप्ता ने 16.90 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

17 अगस्त 2025 को प्रार्थिया गिरजा देवी ने 7.70 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

उसी दिन प्रार्थी सिकन्दर साव ने भी 7.90 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।


तीनों प्रकरणों में थाना चरचा में अपराध क्रमांक 90/2025, 160/2025 एवं 161/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आरोपी फरार था, जिसकी तलाश लगातार जारी थी।

18 अगस्त को पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने 32,50,000 रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस को संदेह है कि उसने अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डे, उपनिरीक्षक अनिल सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण राजवाड़े, प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, आरक्षक सागर लाल केवट, महिला आरक्षक रंजना एवं सैनिक राजेश टांडे का विशेष योगदान रहा।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love