
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी
बचरापोंड़ी। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव आर. शंगीता और कलेक्टर कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार के मार्गदर्शन में मिली मुखबिर सूचना पर पोडी-बचरा क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की गई।
सूचना के अनुसार, ग्राम गेजी (चौकी पोड़ी, थाना बैकुण्ठपुर) निवासी सनमेत पिताम्बर राजवाड़े द्वारा मध्यप्रदेश से तस्करी कर शराब बिक्री की जा रही थी।
छापामारी के दौरान आरोपी के घर से 33 पाव गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी मात्रा 5.94 लीटर एवं कीमत ₹3960 पाई गई। शराब को अवैध रूप से ₹6600 में बेचा जा रहा था।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे सी.जे.एम. कोर्ट बैकुण्ठपुर में प्रस्तुत किया।
माननीय न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
धारा 34(2) के तहत दोष सिद्ध होने पर 1 से 3 वर्ष की सजा और ₹25,000 से ₹1,00,000 तक जुर्माना का प्रावधान है।
—
कार्रवाई में शामिल अधिकारी व कर्मचारी
सहायक जिला आबकारी अधिकारी – सपना सिन्हा
मुख्य आरक्षक – बबुआ राम, किशुन राम
आरक्षक – नरेन्द्र, हेमंत राजवाड़े
नगर सैनिक – रोमा
—
शराब दुकान की जानकारी व शिकायत के लिए सुविधा
राज्य की शराब दुकानों में उपलब्ध ब्राण्ड, स्टॉक व कीमत की जानकारी अब मोबाइल पर “मनपसंद” ऐप (Play Store) से प्राप्त की जा सकती है।
शिकायत व अनियमितताओं की सूचना हेतु:
टोल फ्री नंबर : 14405
व्हाट्सएप नंबर : 9424102102
