
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने दिखाई हरी झंडी
कोरिया, 4 अक्टूबर 2025।
जिले में आज मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, बैकुंठपुर में बसों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस योजना के तहत ग्रामीण अंचलों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। इससे अब दूरस्थ गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
प्रारंभिक चरण में जिन मार्गों पर बसें संचालित होंगी, वे हैं —
बैकुंठपुर – कटकोना रूट (लगभग 40 किमी): बैकुंठपुर, आनी, उरूमदुगा, कोटकताल, मुरमा, पूटा, अंगा, कटकोना।
बैकुंठपुर – नगर रूट (लगभग 25 किमी): बैकुंठपुर, सलका, सारा, गदबदी, रटगा, नगर।
बैकुंठपुर – सुभापानी रूट (लगभग 30 किमी): बैकुंठपुर, नरकेली, देवरी, मुढीझरिया, कोट, जामपानी, सुभापानी।
इसके अतिरिक्त अकलासरई से सुनापानी रूट (लगभग 80 किमी) पर भी शीघ्र ही बस सेवा प्रारंभ की जाएगी, जिसमें अकलासरई, सोनाहत, बैकुंठपुर, नरकेली, देवरी, मुढीझरिया, कोट, जामपानी, डुबापानी आदि गाँव शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, कामकाजी नागरिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ परिवहन का लाभ मिलेगा तथा रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।
