कोरिया, 04 अक्टूबर 2025।
जिले में अनुशासन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे ने एक अनोखी पहल की है। अब ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को पारंपरिक दंड के बजाय समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।



इसी कड़ी में आरक्षक 124 महेंद्र रजक (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), आरक्षक 390 मुनीत बखला (पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर), आरक्षक 294 अर्जुन टोप्पो (रक्षित केंद्र बैकुंठपुर), आरक्षक 592 जितेंद्र राजवाड़े (थाना बैकुंठपुर) तथा आरक्षक 497 नर्मदा श्रीवास्तव (थाना सोनहत) को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 5–6 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया।



रक्षित निरीक्षक द्वारा ओ.आर. पेशी कराए जाने के बाद, आज 04 अक्टूबर को सभी आरक्षकों ने पुलिस लाइन बैकुंठपुर परिसर में पौधारोपण कर अपने अनुशासनहीन व्यवहार की भरपाई एक सकारात्मक कार्य से की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि—
“गलती स्वीकार कर समाज के लिए कुछ अच्छा करना ही वास्तविक सुधार है।”

अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल कर वे जिले को स्वच्छ और हरित बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

Spread the love