

कलेक्टर ने बच्चों से जाना पढ़ाई का हाल; CEO ने सामुदायिक भागीदारी पर ज़ोर दिया
एमसीबी/मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में आज सामाजिक अंकेक्षण दिवस मनाया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा की।
कलेक्टर राहुल वेंकट ने देवाडांड संकुल में शिक्षण स्तर, मिड-डे मील और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को हर विद्यार्थी की सीखने की गति पर ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि अभियान का लक्ष्य “हर बच्चा पढ़े, सीखे और आगे बढ़े” साकार हो सके।
सीईओ शर्मा ने कोड़ा संकुल के स्कूलों का दौरा किया और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सशक्त होगी जब समाज सक्रियता से सहभागी बनेगा।
