मनेन्द्रगढ़ /झगराखांड। थाना मनेंद्रगढ़ एवं झगराखांड पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आशिक अली पिता मोहम्मद कलीम (उम्र 34 वर्ष), निवासी मेन मार्केट खोंगापानी, थाना झगराखांड, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) बताया गया है।

सामान बरामद

कुल 04 नग मोबाइल हैंडसेट, कीमत लगभग ₹65,000

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल


4 महिलाओ के साथ हुई लूट

15 फरवरी 2025 को प्रार्थी प्रियंका सिंह से 01 मोबाइल (कीमत ₹12,000) लूटा गया।

21 जून 2025 को प्रार्थी मीरा वर्मा से पर्स सहित ₹4,250 नगद और मोबाइल (कीमत ₹19,000) छीना गया।

26 अगस्त 2025 को प्रार्थी जानकी रजक से 01 मोबाइल (कीमत ₹12,000) छीना गया।

28 अगस्त 2025 को प्रार्थी अनामिका आइजैक से 01 मोबाइल (कीमत ₹22,000) छीना गया।


इन सभी घटनाओं में कुल लगभग ₹65,000 कीमत के मोबाइल और नकदी की लूट हुई थी।

आरोपी विशेष रूप से मोबाइल पर बात करती हुई महिलाओं को टारगेट करता था। मौका मिलते ही अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था।



पुलिस के उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया और चोरी के मोबाइल एवं मोटर साइकिल बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


इस कार्रवाई में थाना मनेंद्रगढ़, थाना झगराखांड, साइबर सेल एवं खोंगापानी पुलिस टीम का अच्छा सयुक्त टीम वर्क रहा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई हो सके।

Spread the love