
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 220 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना पर 35 करोड़ 36 लाख 52 हजार रुपये खर्च होंगे।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अस्पताल भवन निर्माण को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा
“मनेंद्रगढ़ लंबे समय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। भाजपा सरकार ने हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है, जबकि कांग्रेस शासनकाल में उपेक्षा हुई। अब भाजपा सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का परिणाम है कि यहां 220 बिस्तर का बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।”
इस कदम से मनेंद्रगढ़ और आसपास के हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
