रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6976 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई हैं। विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चर्चा का जवाब देते हुए घोषणा की कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं ‘SANKALP’ मॉडल पर आधारित होंगी।​

क्या है ‘SANKALP’ मॉडल?​

मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य सात स्तंभों पर टिका होगा

:​S: सशक्त संस्थान (Strengthened Institutions)​A: उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता (Academic Excellence)

N: नवोन्मेषी अनुसंधान (Next Generation Research)

​K: कौशल एवं क्लीनिकल दक्षता (Knowledge & Clinical Competency)​

A: आधुनिक चिकित्सा सुविधा (Advance Medical Facilities)​

L: जीवन रक्षक अधोसंरचना (Life Saving Infrastructure)

​P: पारदर्शी प्रबंधन (Professional & Transparent Governance)​

कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, रायपुर में बनेगी आधुनिक लैब​

बजट में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, रायपुर में 95 करोड़ रुपये की लागत से मध्य भारत की सबसे बड़ी ‘इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला’ बनाई जाएगी, जिससे जांच के लिए दिल्ली जैसे शहरों पर निर्भरता खत्म होगी।​

चिकित्सा शिक्षा और बुनियादी ढांचे का विस्तार​नए मेडिकल कॉलेज:

पांच नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम) के लिए 1,240 पद और संबंधित अस्पतालों के लिए 500 पदों का सृजन किया जाएगा।​

छात्रावास निर्माण:

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अम्बिकापुर और जगदलपुर के मेडिकल कॉलेजों में छात्रावास निर्माण के लिए 83 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।​विशेष संस्थान: बिलासपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और रायपुर में अत्याधुनिक कार्डियक इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी।

रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला मातृ एवं शिशु अस्पताल और चिरमिरी में नया जिला अस्पताल बनेगा।​

एम्बुलेंस सेवा:

राज्य में 300 नई एम्बुलेंस, 70 वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस और नवजात शिशुओं के लिए 10 विशेष एम्बुलेंस खरीदने की प्रक्रिया जारी है।​

आयुष और पिछड़ा वर्ग कल्याण​आयुष विभाग के लिए 544 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत रायपुर में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज खुलेगा।​

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यकों के लिए:​

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना: पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मुफ्त आवासीय और शैक्षणिक सुविधा मिलेगी।​नए छात्रावास: बिलासपुर में 500 सीटर कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय समेत रायपुर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर में नए छात्रावास बनाए जाएंगे।​

प्रतियोगी परीक्षा सहायता:

‘CG-ACE’ योजना के तहत उड़ान, शिखर और मंजिल जैसी योजनाएं शुरू होंगी, ताकि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

Spread the love