रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार अब तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात की है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्पष्ट कहा है कि “कैबिनेट विस्तार बहुत जल्द होगा।”

इस बीच अमर अग्रवाल को मंत्री पद के लिए कॉल आने और उनके राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह संभवतः कल सुबह आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि किसी मौजूदा मंत्री को हटाने की आवश्यकता नहीं होगी, यह अतिरिक्त विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री साय ने 19 अगस्त को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले रखी गई है और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पांच विधायकों में से दो को मंत्री पद मिल सकता है। इसमें सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के लिए एक पद लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को भी विस्तार में ध्यान में रखा जाएगा।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love