
मनेन्द्रगढ़/ एम सी बी।
माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले मयंक अग्रवाल को उनके 50वें स्वैच्छिक रक्तदान के अवसर पर सम्मानित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मयंक अग्रवाल लंबे समय से निरंतर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह योगदान न केवल युवाओं को प्रेरित करता है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा भाव को भी मजबूत करता है।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को नया जीवन दे सकता है। मयंक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “यदि मेरे रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कुछ नहीं हो सकता।”
माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति, मध्यप्रदेश ने
रक्तदान, जन-सेवा और जीवनरक्षक अभियानों के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देकर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
संस्था को World Book of Records, London द्वारा
Largest One Day Blood Donation Campaign में सहभागिता के लिए
Certificate of Participation एवं आधिकारिक मेडल से सम्मानित किया गया।
यह अभियान 09 मार्च 2021 को देशभर में आयोजित हुआ,
जिसमें 1476 रक्तदान शिविरों,
1,27,875 पंजीकृत लोगों और
97,764 रक्तदाताओं की सहभागिता रही।
इसके अतिरिक्त संस्था को
National Integrated Forum of Artists and Activists द्वारा
International Life Saver Award से भी सम्मानित किया गया।
यह सम्मान
रक्तदान एवं प्लाज्मा दान जैसे जीवनरक्षक कार्यों के लिए
शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को समर्पित अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया।


