बिलासपुर, 24 दिसंबर 2025।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रूप में राकेश रंजन ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मंडल के सभी शाखाधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया तथा मंडल में संचालित विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
राकेश रंजन भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के 1996 बैच के अधिकारी हैं। बिलासपुर में पदस्थापना से पूर्व वे पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने बरौनी एवं गोरखपुर में एएसटीई, आईआरआईएसईटी हैदराबाद में प्रोफेसर, हाजीपुर में मुख्य संचार इंजीनियर, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निदेशक तथा रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।
रेलटेल में निदेशक रहते हुए नई पीढ़ी के एक्सल काउंटर और आईपी आधारित एक्सचेंज प्रणालियों के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में बिलासपुर मंडल में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Spread the love