मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख की सहायता राशि की घोषणा

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी



बिलासपुर।
आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच टकराव की अप्रत्याशित घटना हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।



रेल प्रशासन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है तथा यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

रेल प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों एवं उनके परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है —

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख

सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख


यात्रियों की सुविधा हेतु जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

रेल प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जारी रखा गया है।

Spread the love