मंडल नियंत्रण कक्ष एवं वार रूम से की जा रही है रियल-टाइम मॉनिटरिंग

बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2025।
दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इस वर्ष भारतीय रेलवे देशभर में 12,000 से अधिक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रही है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,742 थी।
इसी क्रम में बिलासपुर मंडल से 9 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से सवा लाख से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था:

प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती।

आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की संयुक्त निगरानी टीमें सक्रिय।

सार्वजनिक घोषणा प्रणाली व डिजिटल डिस्प्ले से सटीक ट्रेन जानकारी।

प्लेटफॉर्म और फुटओवरब्रिज पर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष दल।

लाउड हेलर व सीटी से यात्रियों को सुरक्षित बोर्डिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मंडल नियंत्रण कक्ष और डिजिटल वार रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग।


यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध:

पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल एवं मेडिकल सहायता की व्यवस्था।

प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती।

किफायती भोजन एवं ‘रेल नीर’ काउंटर लगाए गए।

बिलासपुर, उस्लापुर और रायगढ़ स्टेशनों में “होल्डिंग एरिया” का प्रावधान।


डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा:

यात्री अब M-UTS और RailOne App से बिना कतार टिकट ले सकते हैं।

यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मंडल स्तर पर अभियान जारी है।


मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने कहा,

“त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे परिवार पूरी निष्ठा से यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर यात्री को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिले।”

Spread the love