खड़गवां / एमसीबी -छत्तीसगढ़ मे नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत खड़गवां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन कलर की मारुति सियाज कार (CG 04 LN 7120) से अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की की 25 पेटियाँ (कुल 225 लीटर) जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (IPS) एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों — सुमित पनिका उर्फ दीपक एवं आनंद पुरी उर्फ वैभव — को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी कमलकांत मोगरे उर्फ पप्पू फरार बताया गया है।
जब्त शराब की कीमत लगभग ₹1.60 लाख, तथा वाहन सहित कुल माल की कीमत ₹6.75 लाख आँकी गई है।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में की गई इस सफल रेड में प्र.आर. जितेन्द्र मिश्रा, रमेश पाण्डेय, दिनेश साहू, मोहम्मद आजाद, गणेश एवं निर्भय नारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love