चिरमिरी/एम सी बी अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चिरमिरी पुलिस ने पिछले 10 दिनों से विशेष अभियान छेड़ रखा है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल 32 लीटर महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 6,400 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश दी गई। पकड़े गए आरोपियों में गैयालाल, विजय कुमार खैरवार, सीता बखला, सुनीन, सरिता अहिरवार, प्रमाबाई, हरिश्चंद्र केवट और एक अन्य शामिल हैं। इन सभी के पास से 3 से 4.5 लीटर तक अवैध शराब मिली। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की है।

अवैध कारोबारियों पर सख्त नजर
चिरमिरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

