मनेंद्रगढ़, अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ कोरिया (JCSK) द्वारा पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आगामी सत्र 2026-27 के ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

संघ ने जानकारी दी है कि केवल वे खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने पंजीयन एवं नवीनीकरण कराया है। जिन खिलाड़ियों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें ट्रायल्स से पहले अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।



ट्रायल का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

ट्रायल कार्यक्रम घोषित

U-14 : 24 अगस्त (रविवार)

U-19 : 31 अगस्त (रविवार)

U-23 एवं सीनियर वर्ग : 7 सितंबर (रविवार)

U-16 : 14 सितंबर (रविवार)


ट्रायल्स के दौरान चयन समिति एवं पदाधिकारियों में विनोद जायसवाल, शारदा मरावी, अमित चावड़ा, गुरमीत सिंह, संजय सिंह, अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रैना, सचिव आशीष अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इनके साथ सहायक के रूप में रमणीक सिंह रैना, अखंड प्रताप सिंह और किशन केवट भी मौजूद रहेंगे।

संघ ने खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे सफेद ड्रेस और अपना व्यक्तिगत क्रिकेट किट साथ लेकर आएं।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love