मनेंद्रगढ़, 20 अगस्त 2025।
भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज राजीव वाटिका (खेड़िया टॉकीज के पास) में जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शामिल होकर दूरदर्शी नेता, तकनीकी क्रांति के जनक एवं युवा शक्ति के प्रेरणास्त्रोत रहे राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके विचारों और नीतियों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि “राजीव जी का सपना समृद्ध, सशक्त और प्रगतिशील भारत रहा है, जो हम सबके लिए आज भी प्रेरणा है।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नेता
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पूनम सिंह, बलबीर सिंह, रमेश यादव, सुरेंद्र पाल मखीजा, गीतिका चंदेल, मोहानी महतो, राधे मिश्रा, रामगोपाल यादव, निखिल यादव, सैफ नियाजी, गिरधर जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, शिवम् सिंह, विक्की दत्ता, विकास श्रीवास्तव, व्यंकटेश सिंह एवं आशीष राय।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love