पिकअप में श्रमिक



कोरिया, 20 अगस्त 2025। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए शराबी वाहन चालक पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 40 श्रमिकों की जान जोखिम से बचाई और उन्हें सुरक्षित उनके गांव तक पहुँचाया गया।

यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े अपने स्टाफ के साथ मझगवां रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे पिकअप वाहन क्रमांक CG16 CN 8025 को रोका गया। वाहन के पिछले हिस्से में करीब 40 महिला-पुरुष श्रमिक बैठे पाए गए।

वाहन चालक की पहचान महेन्द्र सिंह (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रामतिरथ, जिला सूरजपुर) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह श्रमिकों को बैकुन्ठपुर से गणेशपुर वापस ले जा रहा था। जांच के दौरान चालक के मुंह से शराब की गंध आने पर उसे तत्काल मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टर ने शराब सेवन की पुष्टि की।

चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही प्रदूषण प्रमाण पत्र। ऐसे में वाहन को जब्त करते हुए उसके खिलाफ धारा 185, 190(2), 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर इस्तगाशा क्रमांक 7381/25 कायम किया गया।

विशेष बात यह रही कि पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। श्रमिकों को तत्काल पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई बस से उनके गांव गणेशपुर (थाना रामानुजनगर) सुरक्षित पहुँचाया गया। जब्त वाहन को यातायात शाखा बैकुन्ठपुर में रखा गया है और आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस की अपील
कोरिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शराब सेवन कर वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक है और यह न केवल चालक बल्कि सवारियों की जान के लिए भी खतरा है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love