
एमसीबी/19 अगस्त 2025/
भरतपुर एसडीएम शशि शेखर मिश्रा ने आज हाई स्कूल घाघरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने औपचारिकता तोड़ते हुए खुद बच्चों के बीच बेंच पर बैठकर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी और उनकी कक्षा की गतिविधियों में प्रत्यक्ष भागीदारी निभाई।
उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी समझ और पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। एसडीएम मिश्रा ने कहा— “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। हर शिक्षक को यह जिम्मेदारी समझनी होगी कि उनके एक-एक प्रयास से बच्चों की जिंदगी बदलती है।”
निरीक्षण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मो. इस्माइल खान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय की चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए एसडीएम ने सुधारात्मक सुझाव दिए और विद्यार्थियों के उत्साह व शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने सभी से अपील की कि शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर बच्चों के व्यवहारिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
