
एमसीबी/18 अगस्त 2025/
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) को नि:शुल्क प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
यह कैम्प प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब (छठ घाट) के पास जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प में मेसर्स सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के विभिन्न निजी नियोजक सम्मिलित होंगे। वे कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।
उपलब्ध पद
सिक्योरिटी गार्ड
सिक्योरिटी सुपरवाइजर
लेबर
योग्यता व वेतनमान
न्यूनतम योग्यता: साक्षरता से लेकर स्नातक तक
वेतनमान: ₹10,000 से ₹17,000 प्रतिमाह
जरूरी दस्तावेज़
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने—
शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र
निवास एवं जाति प्रमाण पत्र
रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह कैम्प पूर्णतः नि:शुल्क है।

FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
