
चिरमिरी। शहर में दूषित पेयजल और पीलिया के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रविवार को चिरमिरी पहुँचे। छोटा बाजार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 से 23 तक उन्होंने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, SECL सीजीएम, नगर निगम महापौर, सीएचएमओ अविनाश खरे सहित अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फिल्टर प्लांट, पानी टंकी, नालियां, शौचालय और सफाई व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि लंबे समय से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके चलते पीलिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं।
दूषित जल बना बीमारी का कारण
स्वास्थ्य विभाग की जांच में भी यह बात सामने आई कि क्षेत्र में दूषित पेयजल के चलते पीलिया के लक्षण तेजी से बढ़े हैं। मंत्री ने स्वीकारा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
अधिकारियों पर मंत्री का गुस्सा
दलगंजन दफाई क्षेत्र में वार्डवासियों की बात सुनने के बाद मंत्री जायसवाल निगम व SECL अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने कहा –
“15 दिनों में समस्या का समाधान करें, अन्यथा FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
वाटर एटीएम पर नाराज़गी
निरीक्षण के दौरान शंभू चौक का वाटर एटीएम बंद मिला। मंत्री ने तत्काल कलेक्टर को निर्देश दिया कि कम से कम पाँच नए वाटर एटीएम शुरू किए जाएं और बंद पड़े सभी एटीएम तत्काल चालू कराए जाएं।
कलेक्टर की पुष्टि
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने भी माना कि पीलिया फैलने की मुख्य वजह दूषित पानी ही है। उन्होंने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
भारी संख्या में मौजूद रहे लोग
निरीक्षण कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, महिला विंग, नगर निगम व SECL अधिकारी-कर्मचारी, इंजीनियर, एमआईसी सदस्य, पूर्व सभापति सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे और अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखी



FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
