मनेन्द्रगढ़/12 अगस्त 2025। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ हो गई है, जो 16 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित आईटीआई जनकपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, खड़गंवा या निकटतम आईटीआई के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

संचालनालय ने पूरी प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रखी है। सभी नियम व दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में प्रकाशित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले विवरणिका ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी त्रुटि से बचा जा सके।

प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love