एमसीबी/12 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिए पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैं। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

व्यापम ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड की संभावना को देखते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को पूर्वान्ह दो घंटे की अवधि में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

यह परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी, पंजीयन, ऑनलाइन आवेदन, भर्ती नियम, विभागीय विज्ञापन, परीक्षा निर्देश और पाठ्यक्रम व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण लिंक —

व्यापम प्रोफाइल पंजीकरण: https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/

PHQ 25 पोस्ट लिंक: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/post/postID=PHQC25ONLINE


व्यापम ने स्पष्ट किया है कि केवल योग्य अभ्यर्थी ही आवेदन भरें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, वही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

Spread the love