एमसीबी/मनेंद्रगढ़।
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आगामी 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभा कक्ष “अमृत सदन” में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अंकिता सोम ने जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी माननीय सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस बैठक में जिले के विकास, प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाना संभावित है।

Spread the love