
कोरिया, — पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरिया ने सूचित किया है कि कांस्टेबल डीईएफ के चयन हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर व्यापम की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर लेते, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
इस संबंध में जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, स्थानीय प्रेस एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही है, ताकि कोई भी अभ्यर्थी इस महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से इस दिशा-निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया है।



