
मनेंद्रगढ़, 07 अगस्त 2025
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत आज एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया, जब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों समेत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय वन मंडल अधिकारी (डी.एफ.ओ) मनीष कश्यप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
यह मामला उस समय गरमा गया जब 07 अगस्त को नगर पालिका प्रतिनिधि शहर में भालूओ के भृमण से परेशानी को लेकर डी.एफ.ओ. कार्यालय मुलाक़ात करने पहुँचे। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि डी.एफ.ओ. द्वारा न केवल प्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उनके विभागीय कर्मियों को बुलाकर बाहर निकालने की बात भी कह दी ।
जनप्रतिनिधियों ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इस घटना पर आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि यदि डी.एफ.ओ. के व्यवहार पर कार्यवाही नहीं की गई, तो वे अपने पदों से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।
पत्र में हस्ताक्षर करने वाले जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा और वार्ड पार्षद मो सईद.,सपन महतो, माया सोनकर,जमील शाह, मोह. इमरान खान और पप्पू हुसैन समेत अन्य पार्षद शामिल हैं।
नगर के राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग अब शासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
