चिरमिरी – मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को 3 प्रमुख विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से प्रदान की गई है।

स्वीकृत विकास कार्यों का विवरण:

1. वॉर्ड क्रमांक 07 में कोरिया कॉलरी शाखा शिवमंदिर के पास विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य –
लागत: ₹ 3 करोड़ 56 लाख 76 हजार


2. अटल परिसर से मालवीय नगर तक (पोड़ी वेस्ट चिरमिरी) सड़क चौड़ीकरण कार्य –
लागत: ₹ 69 लाख 19 हजार


3.  अहिंसा चौक हल्दीबाड़ी से अग्रसेन चौक बड़ा बाजार तक सड़क चौड़ीकरण कार्य –
लागत: ₹ 1 करोड़ 92 लाख 77 हजार



जनहित में निरंतर प्रयास

क्षेत्रीय विकास को लेकर मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की सक्रिय भूमिका एक बार फिर सामने आई है। उनके प्रयासों से न केवल इन विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है, बल्कि जिले के अन्य हिस्सों में भी निरंतर विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों की मंजूरी पर स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Kamal Universe Manendragarh

Spread the love