आज की खबर
07 अगस्त 2025, बुधवार
रायपुर, छत्तीसगढ़

नारायणपुर — राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नारायणपुर ज़िले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बेनूर का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसी स्टोर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
फार्मेसी स्टोर में एक्सपायरी और वैध दवाइयाँ एक ही जगह मिलीं, स्टॉक रजिस्टर तक सही से संधारित नहीं था और कई दवाइयाँ धूल से ढकी पाई गईं। इस लापरवाही को मंत्री ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत ख़तरनाक बताया और सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के उल्लंघन की संज्ञा दी।
जिम्मेदार पाए गए फार्मासिस्ट अरसद रिज़वी को मौके पर ही सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नियुक्ति आदेश की शर्त क्रमांक 10 के अंतर्गत की गई।
मंत्री जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा कि “जनस्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच की जाए और इस प्रकार की लापरवाही पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनहित में: आयुष्मान कार्ड, मातृत्व सुविधाएं एवं मुफ्त दवा वितरण जैसी योजनाओं की प्रभावशीलता इसी तरह के कड़े अनुशासन पर निर्भर करती है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस प्रकार की सजगता से जनविश्वास मजबूत होता है।
रिपोर्टर – राकेश मेघानी

आज की खबर टीम
News7x24 मीडिया नेटवर्क






