मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ कोरिया द्वारा विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के ट्रायल की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।


अंडर-14 व अंडर-19 ट्रायल संपन्न

अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के ट्रायल पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब शेष वर्गों के खिलाड़ियों के लिए नई तिथियाँ तय की गई हैं।

अंडर-16 ट्रायल 6 सितंबर को

अंडर-16 वर्ग का ट्रायल, जो पहले 14 सितंबर को होना था, अब 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

अंडर-23 व सीनियर ट्रायल 7 सितंबर को

अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 7 सितंबर को होगा।
स्थान – आत्मानंद खेल मैदान, मनेंद्रगढ़
समय – सुबह 9:00 बजे से


चयन समिति और अधिकारी

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।

अध्यक्ष – नरेन्द्र सिंह रैना

सचिव – आशीष अग्रवाल

चयनकर्ता – विनोद जायसवाल, अमित चावड़ा, शारदा मरावी, अखंड प्रताप सिंह

सहयोगी – रमणीक सिंह रैना, किसन केवट, शेख अजीम अकरम



खिलाड़ियों के लिए निर्देश

सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही उन्हें अपना-अपना क्रिकेट किट साथ लाना होगा।

Spread the love