
रायपुर/मनेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मनेंद्रगढ़ विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का कद और बढ़ गया है। अभी तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे अब श्याम बिहारी जायसवाल को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी मिल गई है।
गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रिमंडल विस्तार में जायसवाल से स्वास्थ्य विभाग वापस लिया जा सकता है। लेकिन हुआ इसका उलट—सरकार ने न केवल उनके पास से कोई विभाग वापस लिया, बल्कि जिम्मेदारियां और बढ़ाकर उनके कद में इजाफा किया।
इस फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश और शुभकामनाएं साझा की जा रही हैं।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
