बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा प्रारंभ

Bilaspur Rewa train



बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

यह अतिरिक्त स्लीपर कोच सुविधा बिलासपुर से 30 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक और रीवा से 31 जुलाई 2025 से 1 नवम्बर 2025 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। इससे इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकतम यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल यात्रियों को कंफर्म सीटें मिलने में मदद मिलेगी बल्कि यात्रा का अनुभव भी और अधिक सहज और आरामप्रद होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

यह कदम गर्मी और त्योहारी मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके।

Spread the love