बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी,कांग्रेस नें भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मनेन्द्रगढ़ /एम सी बी – छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार का विरोध कर रही है आज कांग्रेस कमेटी नें रेस्ट हॉउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी औरबताया जल्द कांग्रेस आंदोलन करेगी

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मनेंद्रगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव नें बताया बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है।
सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई है। छत्तीसगढ़ के किसान इस सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान हैं, अब कृषि पंप में बिजली की दर बढाकर किसानों की कमर तोड़ रही है भाजपा सरकार

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में पूरे 5 साल का नेट वृद्धि यदि देखें तो मात्र दो पैसे का था,जो ऐतिहासिक तौर पर सबसे न्यूनतम था।

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बिजली के घाटे को पाटते हुए बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 65 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 3240 करोड रुपए के सब्सिडी देकर बहुत बड़ी राहत दी थी। किसानों को 5 एचपी तक निशुल्क बिजली दिया, बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुक्त बिजली दी गई। अस्पतालों, उद्योगों को सब्सिडाइज्ड दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाया। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है।

भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है, अघोषित कटौती जारी है, ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी करके जनता की जेब में डाका डाला है।
कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

स्मार्ट और प्रीपेड मीटर पर भी उठाए सवाल

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने स्मार्ट मीटर और प्रस्तावित प्रीपेड मीटर योजना को लेकर भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूला जा रहा है और प्रीपेड मीटर के जरिए जनता को और लूटने की तैयारी है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा भाजपा सरकार एक ओर बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं कर पा रही, अघोषित कटौती कर रही, और दूसरी तरफ दरें लगातार बढ़ाकर जनता को लूट रही है। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा, रामनरेश पटेल मौजूद रहे।

K3 कमल यूनिवर्स मनेन्द्रगढ़

विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221

Spread the love