
मनेंद्रगढ़/एम सी बी -सावन महोत्सव के अवसर पर जायसवाल समाज की महिलाओं ने सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तृतीय चरण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अभियान के प्रति अपनी सहमति व्यक्त करते हुए गौ संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शशि जायसवाल (अध्यक्ष), कामिनी जायसवाल (उपाध्यक्ष), अंबिका जायसवाल (सह-सचिव), शैल जायसवाल (पूर्व पार्षद), सुनीता जायसवाल (कोषाध्यक्ष), संध्या जायसवाल, नीलू जायसवाल (पार्षद), ममता जायसवाल, संगीता जायसवाल, माया जायसवाल, बीना जायसवाल, सीमा जायसवाल एवं स्नेहा जायसवाल सहित समाज की अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
महिलाओं ने कहा कि गौवंश का संरक्षण और सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, और इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से 17 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित इस अभियान के तृतीय चरण को अपना समर्थन दिया गया। सावन महोत्सव के दौरान आयोजित इस पहल को लेकर जायसवाल समाज में विशेष उत्साह देखा गया।
