मनेन्द्रगढ़ (MCB) | भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जहाँ लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं मनेन्द्रगढ़ की मातृशक्ति समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही है। युवा मंच ‘तेजस्विनी’ शाखा की महिलाओं ने बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान मानवता की सेवा का संकल्प दोहराते हुए राहगीरों और ग्रामीणों को शीतल पेय का वितरण किया।



बुधवार, 08 अप्रैल 2026 को विवेकानंद चौक और भगत सिंह तिराहा जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया। इस दौरान बाजार आए ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को तेज धूप से राहत देने के लिए छाछ और शरबत का वितरण किया गया। देखते ही देखते लगभग 5000 गिलास के माध्यम से लोगों ने अपनी प्यास बुझाई और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की।




इस आयोजन की खास बात यह रही कि ‘तेजस्विनी’ ग्रुप की ये महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहद संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। सामान्यतः ऐसी गर्मी में लोग आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन इन महिलाओं ने चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े होकर सेवा कार्य को प्राथमिकता दी। यह दर्शाता है कि समाज सेवा के लिए केवल संसाधनों की नहीं, बल्कि एक बड़े हृदय और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।
नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारा उद्देश्य केवल प्यास बुझाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सेवा की भावना को जीवित रखना है।”
— तेजस्विनी शाखा, मनेन्द्रगढ़


इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष अनीता फरमानिया, मीना बंसल, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव तोषी अग्रवाल सहित सक्रिय सदस्य मंजू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, निशा पंसारी, अनीता गोयल, वर्षा अग्रवाल, खुशबू सराफ, वर्षा गोयल, उषा अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, नीलम अग्रवाल, रूपा पोद्दार और अर्चना गोयल का विशेष योगदान रहा।

Spread the love