अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के कुशल नेतृत्व और टीम वर्क से बदला अस्पताल का स्वरूप, मरीजों का बढ़ा विश्वास

मनेंद्रगढ़ | एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सेवाए पूरी तरह अपने शत प्रतिशत भूमिका में सफलता के तरफ बढ़ रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की दूरदर्शी सोच और अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है कि मनेंद्रगढ़ का 220 बिस्तर अस्पताल अब केवल एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए ‘हेल्थ हब’ बनकर उभर रहा है।
पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2026) के आंकड़े गवाह हैं कि यहाँ न केवल मरीजों की संख्या बढ़ी है, बल्कि जटिल मामलों में भी डॉक्टरों की टीम ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।

स्वास्थ्य आंकड़ों में सफलता की कहानी
अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, तीन माह की अल्प अवधि में 1559 मरीजों का सफल उपचार किया गया है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं और आपातकालीन सेवाओं पर ध्यान केंद्रित रहा:
मातृत्व सुरक्षा: 375 गर्भवती महिलाओं की जांच (ANC) और 151 एनीमिया पीड़ितों का उपचार।
प्रसव सेवाएं: 238 सामान्य प्रसव और 25 जटिल सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
जांच सुविधा: 380 मरीजों की सोनोग्राफी की गई, जिससे उन्हें निजी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़े।
आपातकालीन सेवाएं: सड़क दुर्घटना (RTA) के 50 गंभीर मामलों में त्वरित इलाज देकर जान बचाई गई।
सर्जरी और विशेषज्ञ सेवाओं में आत्मनिर्भरता
अब स्थानीय मरीजों को सर्जरी के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। अस्पताल में 60 जनरल सर्जरी, 18 ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) और 15 ईएनटी (नाक-कान-गला) के जटिल ऑपरेशन किए गए हैं। आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता ने इस संस्थान को भरोसेमंद बनाया है।
डॉ. स्वप्निल तिवारी की मॉनिटरिंग, टीम वर्क और परिश्रम से अस्पताल का कायाकल्प हो गया है। उनके नेतृत्व में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने एक ‘डेडिकेटेड टीम’ के रूप में काम करना शुरू किया है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि:
“हमारा लक्ष्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज को गुणवत्तापूर्ण सेवा देना है। टीम वर्क और बेहतर प्रबंधन के कारण ही हम जटिल से जटिल केस को यहाँ हैंडल कर पा रहे हैं। अब मरीजों को छोटी छोटी जांचों के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है, लगभग सारी जाँच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।”
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र चिकित्सा और शिक्षा हब की ओर अग्रसर
कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला यह क्षेत्र आज स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित होकर चिकित्सा और शिक्षा हब की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। शासन की नीतियों और धरातल पर स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से आमजन के बीच सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ा है।
प्रमुख उपलब्धियां एक नज़र में:
कुल उपचार: 1559 मरीज
सोनोग्राफी: 380 जांचें
कुल प्रसव: 263 (सामान्य + सिजेरियन)
सफल सर्जरी: 90+ (जनरल, ऑर्थो व ईएनटी)

