धान उपार्जन केंद्रों में अवैध वसूली और अव्यवस्था पर नाराजगी

MCB/भरतपुर-सोनहत
धान उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था और अनियमितताओं की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक माननीय गुलाब कमरों ने कछौड़, केल्हारी एवं डोडकी उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

किसानों की मुख्य शिकायतें………

वनाधिकार एवं रकबा सुधार में लापरवाही
किसानों ने बताया कि रकबा कटने एवं वनाधिकार पंजीयन में सुधार नहीं होने से कई किसानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हम्माली के नाम पर अवैध वसूली……..


केल्हारी केंद्र के किसानों ने बताया कि हम्माली के नाम पर प्रति क्विंटल ₹25 अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
यह सुनकर पूर्व विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि किसानों की मेहनत पर इस तरह की लूट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है।



पूर्व विधायक का तत्काल निर्देश……..

निरीक्षण के दौरान ही पूर्व विधायक ने DMO को फोन पर निर्देशित किया—
रकबा सुधार कार्य में तेजी लाई जाए।वनाधिकार पंजीयन में लंबित त्रुटियों को तुरंत सुधारा जाए।हम्माली के नाम पर हो रही अवैध वसूली तत्काल बंद कराई जाए।संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों का बयान………

“किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तैयार हूं।धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं चलने दूंगा।”

किसानों ने जताया आभार……..

किसानों ने कहा कि उनकी समस्याएं सुनने और तत्काल कार्रवाई के लिए पूर्व विधायक का यह कदम बेहद राहत देने वाला है।




किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी,
रामनरेश पटेल, मकसूद आलम, संदीप द्विवेदी, इमरान खान,
अमोल सिंह, इमामुद्दीन, नज़रियुस एक्का, हेमंत, गुनीलाल सहित अन्य कोंग्रेसी उपस्थित रहे।

Spread the love