मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने क्षेत्र के सभी ढाबा संचालकों की बैठक ली। बैठक में ढाबों में हो रही अवैध शराब बिक्री और पिलाने की बढ़ती शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि—
“लगातार ढाबों पर शराब बेचने और पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशानुसार ढाबा संचालकों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई है। सभी संचालकों ने यह शपथ ली है कि वे अपने ढाबों पर किसी प्रकार की शराब न बेचेंगे और न ही पिलाएंगे। आगे यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love