
DFO कार्यालय का घेराव करेगी जिला कांग्रेस कमेटी
वन भूमि, अवैध कटाई और विस्थापन के मुद्दों पर 9 दिसंबर को प्रदर्शन
मनेन्द्रगढ़/चिरमिरी/भरतपुर (छ.ग.)। वन क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों की आवासीय भूमि तोड़े जाने, सरकारी लकड़ी की अवैध कटाई, आबादी वाले इलाकों में वन्य जीवों के बढ़ते हमले और शासकीय योजनाओं में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी पत्र के अनुसार 9 दिसंबर 2025, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक खोड़िया टॉकिज के पास उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे DFO कार्यालय मनेन्द्रगढ़ का घेराव किया जाएगा।
समस्या को लेकर कांग्रेस का आक्रोश
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शासकीय योजनाओं में बंदरबाट,,सरकारी लकड़ी की अवैध कटाई,,आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों का घुसपैठ,,
प्रभावितों को मुआवजा और योजनाओं का लाभ न मिलना
इन सभी मुद्दों के विरोध में पार्टी ने सामूहिक रूप से विरोध कार्यक्रम की घोषणा की है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी,,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
,,महिला कांग्रेस,,
,,युवा कांग्रेस,,NSUI
शहर के निवासी एवं जनजातीय समाज के प्रतिनिधि
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इस घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और 9 दिसंबर को बड़े जनसामूहिक प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।
