खड़गवा में चार घरों पर कथित अतिक्रमण का मामला गरमाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह ग्राम, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

एमसीबी/03 दिसंबर 2025/
खड़गवा क्षेत्र में हाल ही में चार परिवारों के घर तोड़े जाने के कथित अतिक्रमण प्रकरण ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह ग्राम पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।



मौके पर बैज ने घटना की तीखी आलोचना करते हुए अधिकारियों तथा वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियाने तोड़ना बेहद अमानवीय कृत्य है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



बैज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा—
“अगर कोई अधिकारी या फॉरेस्ट कर्मचारी गरीबों के घर तोड़ता है, तो उसे भी अपने घर में रहने का अधिकार नहीं है। हम उसका घर नहीं तोड़ेंगे, लेकिन उसके घर के बाहर डेरा डाल देंगे। वह घर में होगा तो बाहर नहीं निकल पाएगा और बाहर होगा तो अंदर नहीं जा पाएगा, ताकि उसे भी घर की पीड़ा का एहसास हो।”



इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।



प्रकरण को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Spread the love