
मनेन्द्रगढ़ :एमसीबी/। क्षेत्र में लगाए गए हाई-टेक कैमरों के सक्रिय होने के बाद इन दिनों भारीभरकम ई-चालान लगातार कटने से वाहन मालिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब चारपहिया ही नहीं, बल्कि तीनपहिया वाहन एवं टू-व्हीलर चालकों के भी चालान बड़ी संख्या में दर्ज हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार घुटरीटोला–झगराखांड मार्ग तथा कठौतिया चौक में लगाए गए हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर सीधे सिस्टम से जोड़ दिए गए हैं। पी यु सी,, इंसोरेंस,, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,, रजिस्ट्रेशन,, एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति में 1000,2000,5000स्वचालित रूप से ई-चालान जनरेट हो रहा है। कई वाहन मालिकों को एक ही दिन में दो-दो नोटिस प्राप्त होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
अचानक कैमरे से ई-चालान से सामान्य वाहन चालकों में चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व जानकारी के चालान राशि अधिक आने से आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो रही है। वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य है। नियमों के पालन से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि दुर्घटना की संभावनाएं भी कम होंगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कैमरा पॉइंट्स और नियमों की जानकारी जनहित में व्यापक रूप से प्रसारित करने की मांग की है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और अनावश्यक चालान से बचाव हो सके।
