चैनपुर, मनेंद्रगढ़।
भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) के नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन समारोह आज एफसीआई गोदाम के सामने, चैनपुर मनेंद्रगढ़ में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी भीड़, जोश और उत्साह देखने को मिला। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह,

प्रदेश संगठन मंत्री,

प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग,

राज्य सरकार के मंत्री रामविचार नेताम,

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,

प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी,

विधायक रेणुका सिंह,

भरतपुर-सोनहत विधायक एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले
सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।







जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले का उद्बोधन

जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नया कार्यालय संगठन की मजबूती का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में सर्वसुविधायुक्त कार्यालय का निर्माण होगा और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।




स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का संबोधन

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दिन को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि नए कार्यालय का भूमिपूजन भाजपा संगठन के लिए स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने योग्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का मंदिर बनेगा और संगठन सेवा भाव के सिद्धांतों पर आगे बढ़ता रहेगा।




मंत्री रामविचार नेताम का भावुक संबोधन

प्रदेश प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा की प्रारंभिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही राजनीति को गति देती है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2 एकड़ भूमि कार्यालय निर्माण हेतु उपलब्ध हो सकी है।
उन्होंने मंच पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान भी कराया और सरगुजा से लेकर कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले की संगठनात्मक यात्रा के संघर्षपूर्ण वर्षों का स्मरण किया।




प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का उद्बोधन – ‘आज का दिन नव निर्माण का’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे।
उन्होंने कहा कि—
“एमसीबी जिला भाजपा के लिए आज का दिन नव निर्माण का है। वर्षों से प्रतीक्षित कार्यालय आज आकार ले रहा है।”

उन्होंने बताया कि भाजपा जहां भी संगठनात्मक कार्यालय बनाती है, उसे समय पर पूरा कर कार्यकर्ताओं को समर्पित करती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने BLA1–BLA2 मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की विशेष प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

इस भव्य समारोह में

भाजपा जिला पदाधिकारी,

महापौर राम नरेश राय,

आशीष सिंह, द्वारिका जायसवाल, राहुल सिंह, रीत जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, गणेश ठाकुर,
सहित बूथ से लेकर शक्ति केंद्रों तक के कार्यकर्ता, विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन की टीम ने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Spread the love