बरबसपुर /एम सी बी-बरबसपुर के साप्ताहिक शुक्रवार बाजार में प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ और यातायात अव्यवस्था स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। बाजार क्षेत्र में सवारी ऑटो और सामान ढोने वाली गाड़ियों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारी चढ़ाने-उतारने और माल लोडिंग- अनलोडिंग का कार्य किया जाता है, जिसके चलते मुख्य सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनती रहती है।



कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के समय सड़क पर खड़े वाहनों के कारण पैदल चलने वालों, बाइक सवारों और बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अचानक रुकने वाली गाड़ियों और अनियंत्रित ढंग से सवारी चढ़ाने-उतारने की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


चौकी प्रभारी नागपुर शेष नारायण सिंह ने बताया कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बनाए रखें प्रत्येक साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी लगाया जाता है पूरा प्रयास किया जाता है यातायात व्यवस्थित रहे ऐसा कुछ है तुरंत भेजता हूँ व्यवस्थित कराता हुँ

Spread the love