एमसीबी / 03 अक्टूबर 2025

ज़रूरी जानकारी:

जिले में कुल 1,15,481 राशन कार्ड हैं।

इनमें 3,63,327 सदस्य पंजीकृत हैं।

अब तक 3,03,439 सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा,

जबकि 59,888 सदस्यों का ई-केवाईसी बाकी है।

यदि अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराया गया तो राशन का लाभ बंद हो सकता है।

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी ज़रूरी नहीं है।


घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी?

1. Play Store से “मेरा ईकेवाईसी” और “आधार फेस आरडी” दोनों ऐप डाउनलोड करें।


2. “मेरा ईकेवाईसी” ऐप खोलें → राज्य चुनें → लोकेशन वेरीफाई करें।


3. आधार नंबर डालें और OTP भरें।


4. राशन कार्ड का विवरण स्क्रीन पर दिखेगा।


5. फेस ई-केवाईसी पर क्लिक करें → सहमति दें।


6. कैमरे के सामने बैठें, अच्छी रोशनी रखें और निर्देशानुसार आँख झपकाएँ।


7. प्रमाणीकरण सफल होने पर “ई-केवाईसी रजिस्टर्ड सक्सेसफुली” का मैसेज तारीख और समय सहित आएगा।



खास बातें

यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल से घर बैठे पूरी की जा सकती है।

“आधार फेस आरडी” ऐप लिस्ट में नहीं दिखेगा, लेकिन “मेरा ईकेवाईसी” के दौरान अपने-आप सक्रिय हो जाएगा।

शासन ने यह सुविधा इसलिए दी है ताकि लोगों को पीडीएस दुकान या दफ्तर न जाना पड़े।

जनता से अपील है कि समय रहते ई-केवाईसी अवश्य कर लें, ताकि राशन का लाभ बंद न हो।

Spread the love