
मनेन्द्रगढ़। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय उभरती हुई कलाकार दुर्गा वैश्य ने अपने मधुर स्वर से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दुर्गा वैश्य ने भक्ति गीत “आवा ना आवाआई जस…” प्रस्तुत किया, जो पूरे पंडाल में गूंज उठा। उनकी सुरीली आवाज़ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
नगरवासियों ने दुर्गा वैश्य की गायकी की सराहना करते हुए कहा कि वह मनेन्द्रगढ़ की उभरती प्रतिभा हैं, जो भविष्य में बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाएँगी।
“दुर्गा वैश्य की मधुर आवाज़ ने पंडाल का माहौल भक्ति रस से भर दिया।”


