रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे औपचारिक रूप से विकास शील को पदभार सौंपेंगे।

गौरतलब है कि इस नियुक्ति में चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों – रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ – को सुपरसीड किया गया है। आदेश राज्य शासन के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया।

लंबा कार्यकाल देंगे स्थायित्व
विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस हिसाब से वे जून 2029 में 60 वर्ष के होंगे। यानी वे मुख्य सचिव के रूप में लगभग पौने चार साल तक कार्य करेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे।

सबसे लंबा कार्यकाल अब तक अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक जिम्मेदारी निभाई। उनके बाद विवेक ढांड ने तीन साल 11 महीने तक इस पद पर कार्य किया।

प्रशासनिक हलकों का मानना है कि विकास शील की नियुक्ति से शासन की योजनाओं और नीतियों को निरंतरता व स्थायित्व मिलेगा।

Spread the love