

एमसीबी/26 सितम्बर 2025/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-03 एवं शाखा प्रभारी नीरज द्विवेदी को गंभीर लापरवाही पर ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार आदेश क्रमांक 2246/स्थापना-2/2025 दिनांक 07 अगस्त 2025 के तहत नीरज द्विवेदी को लिपिक एवं भृत्य (ई एवं टी) संवर्ग के कर्मचारियों की ई-संवर्ग पदोन्नति संबंधी नस्ती का प्रभार सौंपा गया था। इसके बावजूद कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके कारण संबंधित कर्मचारियों को आज तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका।
कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि तीन दिवस के भीतर प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया जाए। निर्धारित समयसीमा में जवाब न देने या असंतोषजनक जवाब मिलने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


